उत्तरकाशी, डीएम ने यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं किया स्थलीय निरीक्षण

 

डीएम प्रशांत आर्य ने रविवार को यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग,सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्यानाचट्टी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिये। डीएम ने यमुना नदी में चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों एवं मलबा हटाने की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने,अवशेष मलबा शीघ्र हटाने तथा नदी के तल को और अधिक गहरा करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *