सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामलीला मैदान में सहकारिता मेले का उद्घाटन किया। सहकारिता मंत्री ने मेले में लगे 30 से अधिक स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाल में रखे पहाड़ी उत्पादों के लिए विशेष ब्रांडिंग की सराहना की और अधिकारियों को इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के लिए कारगर योजनाएँ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सहकारिता को गरीबों और वंचितों का आर्थिक संबल बताया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण आजीविका में सहकारिता को अत्यंत महत्पूर्ण बताया एवं सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाए जाने का आवाहन किया। बाद में कीर्ति इंटर कॉलेज में पहुंचकर स्वच्छता शपथ और वन्देमातरम के सामूहिक गान में भी अतिथियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,दर्जधारी रामसुंदर नौटियाल,जगत सिंह चौहान,ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,डीएम प्रशांत आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।