एन्टी नारकोटिक्स व पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 36 लाख की हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर दबोचे

 

देहरादून/ पुलिस की एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने पुलिस के साथ मिलकर एक बार फिर नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एएनटीएफ द्वारा प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 नवंबर की रात को कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों अब्बास और मोहम्मद सावेज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 123 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 36 लाख रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली के जाकिर से लाते थे और इसे देहरादून के आसपास के क्षेत्रें में, खासकर कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य युवाओं को छोटी-छोटी मात्रा में बेचते थे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था। एएनटीएफ ने दोनों के खिलाफ संबंधित नार्काेटिक्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *