जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न विकास खंडो में स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रमों पर जोर देते हुए, मुख्य विकास अधिकारी व नोडल स्वीप एस.एल.सेमवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को ओर अधिक मजबूत किया जाए l
उन्होंने समस्त ब्लाॅकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को वर्चुअली निर्देशित करते हुये कहा कि स्वीप कैलेण्डर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में एसडीएम,तहसीलदार बीएलओं से आवश्यक रूप से समन्वय स्थापित किया जाए ताकि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रमों के जरिए नवीन मतदाताओं को वोटर सूची में जोड़ने के कार्य के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाये जा सके l
बैठक के दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व सम्बंधित अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रमों को नियमित रूप से कैलेण्डर वार संचालित करने को कहा l स्वीप के अंन्तर्गत किये जाने वाली गतिविधियों के फोटोग्राफस भी प्रस्तुत करने के निर्देश उन्होंने सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों व स्वीप कार्यक्रमों में शामिल कार्मिकों को दिये l