आपदा प्रबंधन, डीएम के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के लिये जिलास्तरीय अधिकारी नाप रहे हैं जोखिम भरे रास्ते

 

 

डीएम देहरादून सविन बंसल के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की पगडंडियों पर दौड़ रहे जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और विभाग ,नगर मजिस्टेªट पीएमजीएसवाई, विद्युत, जलसंस्थान के अधिकारियों सहित पंहुचे भीतरली गाँव। जहाँ अधिकारियों ने आर्थिक सहायता के चेक वितरित करने के साथ ही विद्युत सेवा बहाल कराई।
आपदाग्रस्त फुलेत क्षेत्र में डीएम के दौरे का हुआ असर। अब छमरोली तक छोटे वाहन आवागमन हेतु बहाल कर दिए गए हैं। चामासारी , मlलदेवता रोड पर सरखेत से आगे घुत्तु का सेरा से धूलकोट तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। 33 KV लाइन पुरकुल से चालांग व 33 KV लाइन पुरकुल से आईटी पार्क की सप्लाई सुचारु हो चुकी है।
मालदेवता -फुलेत- सिल्ला रोड 5 किमी हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
उधर एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में हेली से आज 17 क्विंटल राशन आपदाग्रस्त क्षेत्र छमरौली में पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *