उत्तरकाशी जिले में पत्रकार शंकर सिंह गुंसाई को ग्रामीणों ने निर्विरोध बीडीसी मेंबर चुन लिया है। भटवाड़ी ब्लॉक के साड़ग-मस्ताडी-बोंगाडी की क्षेत्र पंचायत सीट से उन्हें निर्विरोध चुना गया है। उनकी जीत पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी समेत प्रेस क्लब से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश रतूड़ी, महासचिव बलबीर परमार,कोषाध्यक्ष प्रकाश रांगड़,वरिष्ठ पत्रकार गिरीश गैरोला समेत अन्य ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे लोगों का पंचायत में आना सिस्टम में कारगर होगा। उधर डीएम ने भी पत्रकार श्री गुंसाई के निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जाहिर की है।