नैनीताल, कैंची धााम में नीम करोरी बाबा के दरबार मे उमड़ा आस्था व श्रद्धा का सैलाब

 

नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर शिप्रा नदी के तट पर स्थित कैंची धाम के 61वें स्थापना दिवस पर नीम करोरी बाबा के दरबार में आज आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कैंची धाम में आज तड़के बाबा और मंदिर के देवी-देवताओं को प्रसाद का भोग लगाने के साथ मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया ।
कैंची धाम के 1965 में स्थापना के बाद से ही यहाँ भंडारे का आयोजन होते आ रहा है। देश- विदेश के भक्त स्थापना के रोज यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और भंडारे में शामिल होते हैं।
इधर कैंची धाम के स्थापना दिवस पर प्रशासन व पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहाँ शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम मंदिर पहुंचाने की व्यवस्था की गयी। कमिश्नर दीपक रावत, आइजी रिधिम अग्रवाल, डीएम वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा शनिवार से ही निरीक्षण और निगरानी में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *