मनेरी,उत्तरकाशी की पुलिस टीम ने गत रविवार की रात्रि में चैकिंग के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार्सू बैण्ड के पास से हरीश चौहान नाम के युवक को मोटरसाइकिल से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 602 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जिसकी कीमत 1लाख 20 हजार आंकी गई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त हरीश चौहान पुत्र राम सिंह चौहान निवासी ग्राम भुक्की पो0 गंगनानी उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष है।
उक्त युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 निखिल देव चौधरी
चौकी प्रभारी भटवाडी व कानि0 सन्दीप भट्ट शामिल रहे।