रुड़की अपर तहसील कार्यालय में तैनात पेशकार को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराई गई शिकायत पर तह कार्यवाही हुई।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसकी बहन की कृषि भूमि से संबंधित वाद न्यायालय तहसीलदार, रुड़की में लंबित है। 21 अप्रैल को उसने पुनः सुनवाई के लिए एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिसके निस्तारण के एवज में अपर तहसीलदार रुड़की के पेशकार रोहित निवासी मकान संख्या 273, ग्राम कस्बा रुड़की, हरिद्वार
द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। सतर्कता टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैप टीम के जरिये 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।