गंगोत्री धाम कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की,और अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और मां गंगा से देश व प्रदेश की कुशलता की कामना की। वहीं कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी अखंड ज्योति के दर्शन किए ओर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है और सभी को कपाट खुलने पर बधाई दी। आज शुभ घड़ी में चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया और गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए है। चारधाम यात्रा को देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है। उत्तराखण्ड वासियों को जो चारधाम यात्रा का संचालन करते है उनके साथ लिए महाउत्सव की तरह होता है। प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है। आने वाले श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम,सुरक्षित व सरल हो जिसके लिए सारे प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यात्रा का विधिवत तरीके से नियोजन किया जाए,चाहे यातायात हो या सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस,परिवहन विभाग हो,पेयजल, सड़क से जुड़े विभाग हो सभी यात्रा को सुगम बनाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है चारधाम यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी हो।
यमुनोत्री मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा उनकी प्राथमिकता है और उसके लिए सभी प्रबंध किए गए है तथा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी सुरक्षा और यातायात की दिशा में काम किया जा रहा है।बाहर से आने वाले यात्रियों के बारे में कहा कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित करते है तथा चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित है यहां दर्शन कर चारधामों की कृपा का फल प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर गंगोत्री धाम में विधायक सुरेश चौहान, डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट,एसपी सरिता डोवाल,गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल,पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान समेत अन्य मौजूद रहे
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोबाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, मंदिर समिति के सचिव सुनील प्रसाद उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल अन्य उपस्थित रहे।
