चार धाम यात्रा, गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खुले

 

माँ गंगा जी के पावन धाम गंगोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोल दिए गए हैं। मां गंगा की उत्सव डोली मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *