कान कम सुनने की वजह से बेटे को स्कूल में दाखिला न मिलने पर विधवा मां पहुंची डीएम के पास, डीएम ने बच्चे को एडमिशन, हेयरिंग मशीन,ड्रेस,आर्थिक सहायता व इलाज के लिये जारी कर दिये निर्देश, दो दिन में संबंधित अधिकारी डीएम को देंगे रिपोर्ट

 

डीएम सविन बंसल के पास उनके कार्यालय में फरियादियों की लाइन लगी रहती है। जनता दिवस की तर्ज पर ही वे अपने कार्यालय में भी जनमानस की सुनते हैं।
इसी क्रम में आज एक फरियादी 6 नम्बर पुलिया निवासी विधवा मॉ शांति देवी अपने बच्चे कृष्णा को लेकर डीएम से मिल। कृष्णा कानों से कम सुनते हैं। 4 वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी । कृष्णा की मॉ घरो में काम कर बच्चे का लालन-पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई की उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो कान से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नही दे रहे हैं। चिकित्सक को दिखाने पर कान का आपरेशन बताया है जिसका बहुत अधिक खर्चा लग रहा है जिसे वह वहन नही कर सकती है। विधवा माँ की फरियाद सुन डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कृष्णा को तत्काल नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाते हुए 2 दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करें। समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने के भी दिए निर्देश। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चे की किताब एवं स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *