डीएम उत्तरकाशी ने गंगोत्री हाईवे के बन्दरकोट व रतूड़ी सेरा में स्लाइड जोन ट्रीटमेंट का किया निरीक्षण, 28 अप्रैल तक सड़क किनारे पड़े मलवे को हटाकर सड़क को दो लेन करने के दिये निर्देश

 

डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रतूड़ी सेरा व बन्दरकोट भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ी पर चल रहे दीर्घकालिक व अल्पकालिक उपचारात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने चारधाम यात्रा को देखते हुए सीमा सड़क संगठन को 28 अप्रैल तक दोनों पैच पर सड़क के किनारे पड़े मलवे व बोल्डर को हटाने के निर्देश देते हुए सड़क को समतलीकरण करके वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए दो-लाइन बनाने को कहा। डीएम ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी लिहाजा मई व जून माह में यात्रा का अधिकतम प्रभाव देखा जाएगा,ऐसे में यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने बीआरओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *