पुरोला एसडीएम के मुताबिक उक्त गाँव मे हुए अग्निकांड में 33 मकान आग की भेंट चढ़ गए। एक पंचायत भवन व बेसिक स्कूल पूरी तरह डैमेज हुआ है। गाँव के 13 मकान सुरक्षित हैं। अग्निकांड से 58 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग से किसी तरह की जन हानि नहीं हुई। पशु भी सुरक्षित हैं।
