मुख्यमंत्री धामी के निर्देश व डीएम बंसल के प्रयास से देहरादून में स्मार्टआटोमेटेड वाहन पार्किंग का ट्रायल शुरू

 

देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व डीएम सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड के सामने तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दृष्टिगत व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम का आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग जाम से भी मुक्ति दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *