देश के विभिन्न राज्यों में जनता को ठगने वाले दो शातिर अपराधियों को उत्तराखंड व हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर ठग सैफ अली और शहजाद मोहम्मद हैं। उक्त दोनों अभियुक्तों के सम्बन्ध में देश के विभिन्न राज्यों से जनपद उधम सिंह नगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त अभियुक्त गणों द्वारा विभिन्न राज्यों में अपराध करने के उपरान्त ठण्डा नाला गुलरभोज,उधमसिंहनगर में खानाबदोश होकर निवास किया जाता रहा है। दोनों अभियुक्त वर्तमान समय में विभिन्न अभियोगो में वांछित अपराधी है। दोनों शातिर अभियुक्तों द्वारा देश के विभिन्न राज्यो में महिलाओ, बच्चो व पुरुषों को सम्मोहन कार्यविधि द्वारा महिलाओं, पुरुषो व बच्चो को एक कटोरी में चुम्बक व गोटी डालकर लोगो का ध्यान भ्रमित कर पहने हुए आभूषण व कीमती सामान व नगदी ले लिया करते थे। उक्त सम्बन्ध में पूर्व में क्राइम ब्रांच गुरुग्राम हरियाणा द्वारा अभियुक्त खुर्सीद को गिरफ्रतार किये जाने हेतु 55 बीएनएसएस का नोटिस थाना गदरपुर दाखिल किया गया था। दोनों अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्रतारी के लिए एसएसपी जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर तथा थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर, थाना केलाखेडा, थाना बाजपुर पुलिस टीम, पीएसी व आपदा पुलिस फोर्स, क्राईम ब्रांच, गुरुग्राम हरियाणा फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस व क्राईम ब्रांच गुरुग्राम हरियाणा टीम द्वारा पहचान व पूछताछ हेतु उक्त अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। मौके पर ही अलग अलग स्थानो पर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल ,बजाज प्लेटिना, होन्डा 125 सीसी बिना नम्बर प्लेट इनसे बरामद की गयी है।