मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

देहरादून/ एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों,अवैध शराब की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा
ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।
कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान माल रोड स्थित खाली ग्राउण्ड के पास से एक अभियुक्त चन्दन साहनी को 1 किलो 582 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कैंट पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त चन्दन साहनी पुत्र कपिल देव साहनी निवासी बिंदाल पुल के नीचे बिंदाल बस्ती, थाना कोतवाली नगर, देहरादून मूल पता- अरायसरवारा थाना-बीटोली, जिला- दरभंगा बिहार उम्र- 22 वर्ष है।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दून ओपीडी के पास से 2 अभियुक्तों को 299 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त
देवांस पुत्र अरविन्द कुमार निवासी 194 चुकखुवाला इंदिरा कॉलोनी कोतवाली नगर,जनपद देहरादून उम्र- 19 वर्ष,अंश गौतम पुत्र सुरेश निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष है।
कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग अलग टीमों द्वारा
थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 5 अभियुक्तों को 3 पेटी से अधिक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तो के विरुद्ध आब0अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए। अभियुक्तो द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त 3 स्कूटी वाहनों को भी सीज़ किया गया।
अवैध शराब तस्करी में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में लाल बहादुर साहनी पुत्र स्व. गणेश साहनी निवासी- गली न0-22 चन्द्रेश्वर नगर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-52 वर्ष,विकास राणा पुत्र श्री सुरेश राणा निवासी ग्राम कादरपुर थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता –ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून उम्र- 21 वर्ष, बिन्नी उर्फ विनित पुत्र कमलजीत निवासी गली न0 1 बापूग्राम ऋषिकेश उम्र- 22 वर्ष,शुभम पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी रेलवे रोड बाल्मिकी नगर ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष,रामू पुत्र स्व.सीता राम निवासी गली न.4 सुभाष नगर बनखण्डी ऋषिकेश, देहरादून उम्र- 27 वर्ष है। उक्त अभियुक्तों से जो बरामदगी हुई उसमे अभियुक्त लालबहादूर साहनी के कब्जे से 22 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब, अभियुक्त विकास राणा के कब्जे से 34 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब,
अभियुक्त बिन्नी उर्फ विनीत के कब्जे से 25 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब,शुभम के कब्जे से 36 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब, रामू के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब।
उधर रायवाला में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मार्टिस होटल के बराबर गली से एक अभियुक्त को 65 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आब0 अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज़। गिरफ्तार अभियुक्त सुन्दर सिंह पुत्र नथ्ती सिंह निवासी ग्राम बनाली पोस्ट प्रतापनगर थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढवाल उम्र 50 वर्ष है। थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुरानी पुलिस चौकी के पास से एक अभियुक्त को 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मेनपाल पुत्र हरपाल निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 42 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *