प्रदेश के कैबिनेट में वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के रविवार को दिए इस्तीफे के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल में अब पांच कुर्सियां खाली हो गई हैं। लंबे समय से मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा होने के बीच आज कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में खाली कुर्सियों को भरा ही जायेगा। अब देखना होगा कि खाली कुर्सियों में किन विधायकों की लॉटरी लगती है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो बहुत जल्द ही धामी सरकार में खाली पड़े मंत्रियों के पद भरे जाएंगे।