अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये उत्तरकाशी के डुण्डा क्षेत्र में कल पुलिस द्वारा भारी मात्रा में लाहन (कच्ची शराब बनाने के मेटेरियल ) को नष्ट किया गया है। चौकी प्रभारी डुण्डा प्रकाश राणा के नेतृत्व में डुण्डा पुलिस टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुये वीरपुर डुण्डा में मीना देवी के घर पर 100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। उक्त महिला के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी है। पुलिस के अनुसार मीना देवी काफी समय से कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त है, जिसकी पुलिस द्वारा पूर्व में हिस्ट्रीशीट भी खोली गयी है।
महिला के घर छापेमारी कर लाहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रकाश राणा, हे0कानि0 मोहन, गजपाल,कानि0 धनपाल व
म0कानि0 कविता शामिल रहे।