पिंक व सामान्य टॉयलेट बनाये जाने के डीएम सविन बंसल के प्रस्ताव को शासन ने दी मंजूरी, पिंक टॉयलेट होगा महिलाओं के लिये

 

डीएम सविन बंसल देहरादून शहर में आम जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने, आवागमन करने वाले लोगों एवं महिलाओ को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने विगत दिनों एसएसपी एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ शहर में मोटरसाइकिल से भ्रमण के दौरान निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। भ्रमण निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं एवं जनमानस के लिए बाजार एवं मुख्य स्थान में पिंक एवं सामान्य टायलेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थल का चयन करते हुए इस कार्य को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया और प्रस्ताव के मद्देनजर पिंक टॉयलेट एवं सामान्य टॉयलेट के निर्माण कार्य हेतु 160.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त की गई है। जिसके बाद देहरादून शहर में इन स्थानों में बनाए जा रहे हैं पिंक एवं सामान्य टॉयलेट – रमेश बुक डिपो (पिंक टॉयलेट), डिस्पेंसरी रोड पार्किंग (पिंक टॉयलेट), राजा रोड-2 ( मूत्रालय), गेयलॉर्ड शूज के समीप (मूत्रालय), राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के समीप (पिंक टॉयलेट), तहसील चौक पार्किंग (पुरूष एवं महिला शौचालय) एवं बल्लूपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे (पुरूष एवं महिला शौचालय) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *