बुधवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर झाझरा और पेलियो गांव में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान विधायक ने गुरु रविदास की शिक्षाओं और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक पुंडीर ने अपनी विधायक निधि से नवनिर्मित टीन शैड का लोकार्पण किया।विधायक श्री पुंडीर ने इस अवसर पर कहा कि, गुरु रविदास जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आज हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त कर सकते हैं।