पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। व्हील चेयर पर बैठकर श्री देवगौड़ा ने मंदिर परिसर में बाबा की मूर्ति के आगे ध्यान लगाया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कैंची धाम ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह से काफी देर तक बातचीत की। दो घंटे मंदिर में बिताने के बाद वह नैनीताल के लिए निकल गए। इस दौरान कैंची के प्रधान पंकज निगल्टिया, एसडीएम प्रमोद कुमार, कोतवाल उमेश मलिक आदि मौजूद रहे।