साइबर ठगी व गलत खाते में हुए ट्रांजेक्शन की रकम पुलिस की साइबर टीम ने करायी वापस

 

उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी व गलत खाते में ट्रांजेक्शन हुयी 23 हजार रु0 की धनराशि पीडितों को वापस करवाई गयी। 20 जनवरी 2025 को उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ साइबर धोखाधड़ी तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा गलत खाते मे पैसें ट्रांजेक्शन के सम्बन्ध में उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम को लिखित प्रार्थना पत्र दिये गये थे जिसके बाद साइबर टीम द्वारा दोनों मामलों में कार्यवाही करते हुये पीडितों को 23,300 रु0 की धनराशि वापस करवाई गयी। पीडितों के द्वारा साइबर टीम व उत्तरकाशी पुलिस शुक्रिया अदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *