डीएम सविन बंसल की फ्रॉड व डिफाल्टरों पर बड़ी कार्यवाही, सबसे बड़े बकायेदार की संपति भी कुर्क व नीलाम

 

डीएम देहरादून सविन बसंल ने बड़े बकायेदारों पर सख्त रूख अपनाया है। डीएम ने सभी तहसीलों के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों से शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए है। डीएम के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की टीम द्वारा तहसील सदर अन्तर्गत जनपद के खनन के बड़े बकायेदार शिवम माईन्स, प्रदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल 11, डी राजपुर रोड की सम्पति नीलाम कर वसूली की गई है। धनराशि रू0 12.93 करोड़ की बकायेदारी के सापेक्ष 16.21 करोड़ की सम्पति नीलाम की गई है। इस बड़ी संपत्ति की पूर्व में नीलामी के दौरान अपने ही लोगों को बोलीदाता बनाकर संपत्ति को हड़पने हेतु प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया जिस पर डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया, जिस पर विधिक कार्रवाई गतिमान है। यह वसूली लगभग 3 वर्षों से लम्बित थी। रसूखदार की उंची पहुंच, दबाव और सिफारिश के कारण यह वसूली नही हो पा रही थी। डीएम के संज्ञान में मामला आने पर इस पर सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने सभी बड़े बकायेदारों से शत् प्रतिशत् वसूली के निर्देश दिए गए थे।
उधर एक अन्य प्रकरण में रेरा देय के बकायेदार की 78 लाख वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्रा0लि0 आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में जिला प्रशासन की टीम ने फ्लेट को सील किया है। डीएम श्री बंसल के डीएम देहरादून के कार्यभार ग्रहण करने के समय जनपद की राजस्व वसूली 30% थी जो अब राज्य में सर्वाधिक बढ़कर 95% हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *