पिथौरागढ़ जिले में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के 13 बच्चो का चयन राष्ट्रीय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में हुवा है जिससे इस विद्यालय ने पूरे राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस वर्ष आयोजित इस परीक्षा में शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति हेतु जनपद से 6 बच्चों का चयन हुआ जिसमें इसी विद्यालय के पांच छात्रों योगेश तोमक्याल ,भूमिका मेहता,दिया मेहता,योगेश फर्स्वाण एवं खगेन्द्र धामी का चयन हुआ जिन्हें कुल 72000 बहत्तर हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी एवं NMMSE में भी इस विद्यालय से कक्षा 8 के आठ बच्चो दीपिका नेगी,भूमिका तोमक्याल ,दीपिका टोमक्याल,किरण परिहार, विनीता परिहार,सुमित कुमार,चित्रांशु जेस्ठा, तनुजा लस्पाल का चयन भी इस परीक्षा में हुआ है जिन्हें कुल 48000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी। इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दिगम्बर लाल , एसएमसी अध्य्क्ष प्रमोद मेहता एवं बीआरसी समन्वयक भीम राम आदि ने वधाई देते हुए मुनस्यारी जैसे दुर्गम क्षेत्र के इस विद्यालय की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है यह विद्यालय निरन्तर हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे राज्य में अपना एक विशेष स्थान बनाने में सफल रहा है गत वर्ष भी इस परीक्षा में इस विद्यालय से आठ बच्चों का चयन हुआ था। इसके अलावा इसी वर्ष आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भी कक्षा 6 के आठ बच्चों ने सफलता प्राप्त कर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। यह विद्यालय पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद,नवाचारी कार्यो में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह परिहार, बीरेंद्र मर्तोलिया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिनके द्वारा किये जा रहे कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पूरे क्षेत्र में इस सरकारी विद्यालय की चर्चा हो रही है।