देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली कई सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

 

जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक साथ कई सौगात मिल गई हैं। जिनमें कोरोनेशन चिकित्सालय में रक्तकोष भवन का शिलान्यास,राज्य के प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र का लोकार्पण, सीएमओ आवास लोकार्पण व आशाघर शामिल हैं जिसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एम्बुलेंस, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी 25 सीटर बस तथा 2 टीबी उन्मूलन आधुनिक वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो सुविधाएं हो सकती हैं वह सरकार पूर्ण कर रही है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक खजानदास ने जिला चिकित्सालय को विभिन्न सुविधाओं से सुशोभित करने पर स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। डीएम सविन बंसल ने कहा कि जनपद में इन सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का मार्गदर्शन मिलता रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय जैन ने कहा कि डीएम के प्रयासों एवं स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से जनपद में स्वास्थ्य सेवाओ का निरंतर सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ग्रामीण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ.सुरेश चन्द्र भट्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.मंजू टम्टा, डॉ.मनोज उप्रेती
समेत अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *