सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आईटीबीपी के बॉर्डर पोस्ट महिडांडा में 300 जवानों एवं अधिकारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा अतुल नेगी ,डा जसवंत धनाई ,डॉ. कुलदीप नौटियाल ,डॉ. प्रीति आदि मौजूद रहे। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के स्टेट कार्डिनेटर डा. जे. एन. नौटियाल ने बताया कि
एनसीआईएसएम आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय चिकत्सा परिषद उत्तराखंड तथा आयुष विभाग उत्तराखंड के समन्वय से पूरे राज्य में आईटीबीपी ,एसएसबी
,सीआईएसएफ के सभी यूनिट्स के कर्मियों का प्रकृति परीक्षण जनवरी माह तक संपन्न किया जाना है। डॉ. नौटियाल ने बताया कि प्रकृति परीक्षण में व्यक्ति की प्रकृति निर्धारित होने के बाद उस व्यक्ति को उसकी प्रकृति के अनुरूप ख़ान पान एवं जीवन शैली से संबंधित गाइड लाइन आयुष विभाग द्वारा समय- समय पर ऑनलाइन उपलब्ध करवायी जाएगी जो उसके स्वास्थ्य सरंक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
साथ ही व्यक्ति भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकेगा
इस अवसर पर प्रकृति परीक्षण में सहयोग हेतु डा. जे. एन. नौटियाल एवं उनकी टीम का डिप्टी कमांडेंट श्री अमित ने आभार व्यक्त किया ।