डीएम ने सविन बंसल ने पोंटा-बल्लूपुर एनएच के कार्यों का किया निरीक्षण,भूमि विवाद को भी मौके पर सुलझाया

 

डीएम देहरादून सविन बंसल ने प्रेमनगर में एनएच कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया तथा दूरभाष पर एनएच के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने वर्षों से लम्बित आशारोड़ी, बल्लुपुर,पोंटा हाईवे पर भूमि सम्बन्धी विवाद सुलझाकर कार्यों को प्रारम्भ भी दिया तथा आशारोड़ी हेतु 40 हे0 सीएफ लैण्ड (क्षतिपूरक वन भूमि) दी गई तथा बल्लुपुर पौंटा हाईवे पर ग्रामीण एवं एनएच के विवाद को सुलझाते हुए पुनः कार्य प्रारम्भ करवा दिया वहीं एनएचएआई प्रोजेक्ट आशारोड़ी से झाजरा तक के लिए भूमि अधिग्रहित कर एनएचएआई को दी गई।
उधर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अंडरपास की मांग किए जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की अंडरपास की व्यवहारिक मांग पर निर्धारित मानको के अनुसार कार्रवाई करने के डीएम ने निर्देश दिए। डीएम ने सुधोवाला से मसूरी बाईपास निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए मानचित्र का अवलोकन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *