डीएम सविन बसंल ने ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की समीक्षा में तीन और नए प्रोजेक्ट को दी एनओसी

 

पर्यावरण सरंक्षण के साथ ही राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांक्षी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम सविन बंसल ने कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को भी इससे सुविधा मिल रही है नतीजन एनएच पर 4 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई है। जिस पर डीएम ने 3 नए प्रोजेक्ट की एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रथम बार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है जो कि पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इस कार्य को देख रही कम्पनी को गंभीरता से कार्य करने व प्राजेक्ट को धरातल पर उतारनें तथा विभागीय अधिकारियों से समन्वय करते हुए कार्यों की मॉनिटिरिंग एवं अपेक्षित सहयोग के निर्देश दिए। डीएम ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवी चार्जिंग स्टेशन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने तथा एप्प की जानकारी भी प्रसारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *