नशा मुक्ति अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर की नानकमत्ता
पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक बेचते हुए माँ व बेटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि खेमपुर गांव में एक घर में नशे की अवैध गतिविधियां चलने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल उस घर को चारों ओर से घेर कर कार्यवाही की तो घर में दोनों मां बेटी अभियुक्त गुरमेज कौर पत्नी स्व.संतोष सिंह व बेटी किरण कौर को लगभग 15 ग्राम स्मैक बेचते हुए पकड़ लिया, जिनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अलावा पुलिस कर्मी कृपाल सिंह, धनराज सिंह शुभम सैनी आदि शामिल रहे।