नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी, सभासद प्रत्याशी देवराज बिष्ट वार्ड 10 में डोर टू डोर समर्थकों के साथ वार्डवासियों से संपर्क में, जीत का है पक्का भरोसा

 

नगर पालिका उत्तरकाशी में वार्ड 10 से देवराज सिंह बिष्ट सभासद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी हैं। निवर्तमान सभासद भी हैं। इन्हें अपनी जीत का पक्का भरोसा है। पिछले पांच साल वार्ड की जनता के साथ रहकर सबकों साथ लेकर चले। वार्ड के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यों से लेकर वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिये भी हमेशा आगे रहे। श्री बिष्ट ने बताया कि पिछले पांच साल के कार्यकाल के उन्हें मतदाताओं के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वार्ड की जनता का उन्हें आशीर्वाद भी मिल रहा है। उनके चुनावी अभियान में कई लोग साथ जुड़ रहे हैं। वार्ड 10 हाईडिल कक्ष एरिया में उनका जनसंपर्क अभियान डोर टू डोर चल रहा है। अपनी प्राथमिकताओं में उन्होंने वार्ड में वार्डवासियों को साथ लेकर आगे की प्लानिंग सुनिश्चित करने की बात कही है साथ ही वार्ड की जो मूलभूत जरूरतें हैं उन्हें भी भविष्य में पूर्ण करने की बात कही है। इसके अलावा वार्ड के गंभीर विषयों पर भी मंथन कर उनको हल करने का प्रयास भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *