डीएम सविन बंसल के प्रयासों से जनपद देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। प्रेमनगर चिकित्सालय में चाइल्ड आईसीयू रैम्प,पानी टंकी मरम्मत, गार्ड्स रूम, कैन्टीन, निर्माण विद्युत संयोजन कार्य गतिमान है। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक भवन के टेंडर जारी कर दिए गए हैं लिहाजा जल्द धरातल पर दिखेगा ब्लड बैंक।
विभिन्न चिकित्सालयों को 3 नयी एम्बुलेंस मिल गई हैं, जिनमें नारी निकेतन, एसएसएनसीयू, उप जिला चिकित्सालय शामिल है।उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश मेवअब आईसीयू संचालित हो गया है, जो लंबे समय से निष्क्रिय था।
डीएम ने जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ की व्यवस्था, दवाई काउन्टर बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रेमनगर चिकित्सालय में नवनिर्मित ओ०टी० के संचालन हेतु 02 ओ०टी० लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से क्रय आदेश निर्गत किया जा चुका है। चिकित्सालय में गार्ड रूम, पानी की टंकी मरम्मत, चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन निर्माण, आईसीयू में रैम्प निर्माण कार्य गतिमान हैं जो कि 15 दिन में पूर्ण हो जाएंगे ।
उधर डीएम के निर्देश पर विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों को तीन टाइम मिल रहा है भोजन। डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिए थे भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश।