नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत एसपी द्वारा सभी कोतवाली ,
थाना प्रभारी,एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुये जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कार्तिक कुमार नामक एक युवक को गंगोरी से 39 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि हिस्ट्रीशीटर विकास नौटियाल की लगातार अवैध शराब तस्करी करने की सूचना प्राप्त होने पर उक्त हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त कार्तिक कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार उम्र 25 वर्ष हाल निवासी गंगोरी उत्तरकाशी स्थायी निवासी ग्राम अलावलपुर लक्सर, कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार है।
जिस व्यक्ति पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत रिपोर्ट प्रेषित की गई वह विकास नौटियाल पुत्र स्व. पारेश्वर प्रसाद निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी है।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक रावत,का0 कपिल कुमार,दीपक चौहान,प्रेम कुमार शामिल रहे।