हॉटमिक्स प्लांट निरीक्षण को गई बीआरओ की टीम को बलपूर्वक रोका,अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

बीआरओ द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उनकी टीम हिटाणु खैरी गांव में स्थित हॉट मिक्स प्लांट में मैटेरियल की जांच के हेतु गयी थी, हिटाणु खैरी गांव के कुछ ग्रामीणो द्वारा बीआरओ के वाहन को बल पूर्वक रोका गया है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व मे पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा उक्त स्थान से बीआरओ के वाहन को सुरक्षित पास करवाया गया।
घटना के बाद उक्त मामले में बीआरओ के इंजीनियर सागर मीणा की तहरीर पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 132 व 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। श्री सागर मीणा द्वारा बताया गया कि खैरी गाड हिटाणु में बीआरओ व रामप्रकाश कंसट्रक्शन के साथ एग्रीमेंट से माँ हैण्डा देवी स्टोन क्रैशर हॉट मिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा है, उक्त प्लांट माह सितम्बर 2024 से संचालित है, प्लांट का कार्य डस्ट, तारकोल, रोडे आदि का मिक्स तैयार करके रोड की पेंटिग हेतु मैटेरियल तैयार करना है, जिससे बीआरओ द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान हीना से झाला तक पेन्टिग का काम किया जा रहा है। आज जब बीआरओ की टीम प्लांट में मैटेरियल का निरीक्षण करने गई थी तो हिटाणु खैरी गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा उन्हें बल पूर्वक रोक दिया गया और प्लांट से बाहर कच्ची रोड पर नहीं जाने दिया, जिसके बाद पुलिस सहायता मांगी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *