ससुर की गैर इरादतन हत्या के मामले में बहु गिरफ्तार

 

बीते रोज गाजणा, न्यूगांव निवासी मुकेश असवाल द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर अपने पिता की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके छोटे भाई की पत्नी विमला देवी उम्र 32 वर्ष द्वारा उनके पिता हुकम सिंह असवाल उम्र 62 वर्ष के साथ झगडा किया गया, झगडे के दौरान विमला देवी द्वारा अपने ससुर के सिर पर डण्डा मारा गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में विमला देवी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर बीएनएस की धारा 105 में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसपी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधिकारियों को अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु जरुरी निर्देश दिये गये, मामले की विवेचना उ0नि0 दीपक रावत के सुपुर्द की गयी। तदोपरांत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये मात्र 4-5 घण्टे के अन्दर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्ता को न्यायालय के सक्षम प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता विमला देवी पत्नी तेजपाल सिंह निवासी ग्राम न्यूगांव, गाजणा, तहसील डुण्डा, उत्तरकाशी, उम्र 32 वर्ष।
महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक रावत,म0उ0नि0 दीपशिखा
म0कानि0 सुनीता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *