उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय को दिवंगत विधायक गोपाल रावत के नाम पर किये जाने को विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को दिए तत्काल कार्यवाही के आदेश

 

गंगोत्री भाजपा विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उत्तरकाशी के जिला अस्पताल को स्व.गोपाल सिंह रावत के नाम किये जाने हेतु लिखा है। विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल कार्यवाही के लिये आदेशित किया है। विधायक सुरेश चौहान ने पत्र में उल्लेख किया है कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत 2008 से 2012 व 2017 से 2021 तक दो मर्तबा विधायक रहे। विधायक रहते उन्होंने अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण कार्य कराए। लिहाजा जिला चिकित्सालय को स्व. गोपाल रावत के नाम किया जाना उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी और अविस्मरणीय होगी। विधायक श्री चौहान ने इस कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में भी सम्मिलित करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *