लंबे इंतजार के बाद आज मौसम ने करवट बदली है। दोपहर में बादल छाने के बाद देर शाम से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी होने के समाचार हैं। बर्फबारी गंगोत्री समेत इसकी घाटी में हर्षिल तक होने की जानकारी मिली है। उधर आज घाटी के इलाकों में भी मौसम खराब होने के साथ सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। समाचार लिखे जाने तक घाटी के इलाकों में भी हल्की बूंदा-बांदी शुरू हुई है।