रविवार को सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित किया गया था।
इस मौके पर विधायक श्री पुंडीर ने श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और श्रमिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं साथ ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग भी करें।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और विधायक के इस प्रयास को श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।