विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान के प्रयासों से गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विधायक श्री चौहान ने इलाके के अस्पतालों की जरूरतों को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने भटवाड़ी जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है का अब उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण कराने के साथ ही इसमें 50 बेड की सुविधा दिलाने का जो प्रयास किया वह अंततः स्वीकृत हुआ है। विधायक की मांग व अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय भटवाड़ी की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके लिये विधायक ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं आम जन को मिले यह उनका प्रयास जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि भटवाड़ी यात्रा मार्ग से जुड़ा है। उप जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं के बढ़ जाने से इसकी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जहाँ स्थानीय लोगों को तो मिलेगा ही वहीं चार धाम यात्रा के दौरान भी इसकी सेवाएं मिल सकेगी।
