गत रात्रि को धरासू-उत्तरकाशी मार्ग पर पुराना थाना के पास से हरिओम भट्ट नाम के युवक को 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत एक लाख अस्सी हजार आंकी गई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तस्कर स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में मुनाफे के लिए बेचने की फिराक में था। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम भट्ट पुत्र कुशलानन्द भट्ट निवासी बिरला गली,उत्तरकाशी थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र- 26 वर्ष है।
उक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
में उ0नि0 तस्लीम आरिफ, हे0कानि0 कुलबीर चौहान,विनोद कुमार व कानि0 राकेश कुमार शामिल रहे।