स्कूटर सवार पति की मौत,पत्नी घायल,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

 

उत्तरकाशी के धनारी मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर में एक स्कूटर सवार की मौत हो गई जबकि साथ मे बैठी पत्नी घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उदालका बैंड के पास यह हादसा हुआ। स्कूटर सवार देवीधार से अपने गाँव भटवाड़ी जा रहे थे। स्कूटर हादसे में मृतक दुर्गा प्रसाद भट्ट पुत्र दत्तात्रेय उम्र 67 वर्ष व
घायल माला देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद भट्ट उम्र 63 वर्ष निवासी भटवाड़ी,धनारी तहसील डुंडा,उत्तरकाशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *