पिथौरागढ़ के सीमांत मुनस्यारी ब्लॉक के सरमोली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जगत से मर्तोलिया ने कार्यकाल के 19 दिन पहले दिए त्यागपत्र को न स्वीकारने के बावत कहा है कि वह अपना त्यागपत्र देने पर अभी भी कायम है। उन्होंने अपना त्यागपत्र तत्काल स्वीकार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके प्रस्ताव के साथ अन्याय किया गया है। वे इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई को आगे भी लड़ते रहेंगे।
श्री मर्तोलिया ने कहा कि उनके सामुदायिक पुस्तकालय के प्रस्ताव पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हम फर्जी खड़ंजो के प्रस्ताव नहीं देते है। इसलिए जिला पंचायत सदस्य नहीं रहना चाहते है। श्री मर्तोलिया ने कहा कि एक ही विकासखंड में 5 वर्षों से सर्वाधिक बजट खर्च किया जा रहा है। यह अन्य सात विकास खंडो के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने अन्य सदस्यों की चुप्पी को लेकर कहा कि उनकी जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में खड़ंजा,सीसी और बटिया जो आजादी के 75 वर्ष बाद भी बनते आ रही है उससे हटकर उन्होंने बच्चों,युवाओं के लिये दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना कराई जो विद्यार्थियों के लिये वरदान साबित होगी।