जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित पादप रोग विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सत्य कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रबंध परिषद की बीती 15 अक्तूबर को हुई विवि की जांच कमेटी और सैक्सुअल हैरेसमेंट एण्ड जेंडर जस्टिस समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया। जिसके बाद बुधवार को कुलपति की तरफ से डॉ. सत्य कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए।