मोरी में स्कूली छात्रा की नदी में डूबने से हुई मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच,सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट

 

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गत 21 सितंबर 2024 को मोरी में रा.इ.का. जखोल की कक्षा 9 की छात्रा कु. निशा के नदी में डूबने के मामले की मजिस्टीरियल जांच के आदेश जारी करते हुए मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में उक्त प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी को जांच सौंपे जाने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस प्रकरण में जांच अधिकारी अपनी जांच आख्या, दोषी अधिकारियों,कार्मिकों को चिन्हित करते हुए अपनी स्पष्ट संस्तुति,अभिमत सहित विलंबतम 7 दिनों के भीतर शासन एवं डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *