अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक पर दिनदहाड़े बदमाशों ने फायर झोंका, युवक के पैर में लगी गोली

 

रुड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। युवक के पांव में गोली लगना बताया जा रहा है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गाँव के निवासी गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को होनी है। वह अपने दादा जगत सिंह के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक पर इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप भी मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *