भाई ने पहले बहन की हत्या की फिर खुद गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली

 

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिंह कालोनी में एक भाई ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार ने चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर कमरा लिया था। आज सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। तो उसने दरवाजे के छेद से झांककर देखा तो कमरे में सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके फौरन बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां सुनील का शव फंदे से लटका था जबकि करिश्मा का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। घटना पर प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि भाई ने पहले बहन की हत्या की
उसके बाद खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

.          https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *