जंगल की आग से प्रभावित खेल हॉस्टल के बच्चों को रेडक्रॉस की ओर से आर्थिक सहायता व राहत सामग्री

पौड़ी जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग के कारण खेल विभाग के हॉस्टल के भी प्रभावित होने और बच्चों की स्पोर्ट्स सामग्री व जरूरी दस्तावेज के नुकसान को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी के सहयोग से डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों को आर्थिक सहायता व कंबल आदि वितरित किए। बता दें कि बीते रविवार को मुख्यालय स्थित टेका जंगल में लगी आग खेल विभाग के हॉस्टल तक पहुंच गई और एक कमरे में रखा बच्चों का सामान जल कर राख हो गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आज बच्चों को कंबल व अन्य जरूरी सामग्री के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। डीएम ने रेड क्रॉस सोसाइटी का उनकी मानवीय सेवा के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी बच्चों को खेल सामग्री सहित अन्य के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल अधिकारी को कमरे में बच्चों का खेल सामग्री व अन्य दस्तावेज जो आग से जलकर राख हुआ है, उसकी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खेल के सामान की जो भी क्षति पहुंची है, उसकी पूरी भरपाई की जायेगी।इस मौके पर प्रभारी खेल अधिकारी संदीप डुकलान, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव केसर सिंह असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

.           https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *