जंगल मे लगी आग की चपेट में आने से खेल साम्रग्री व जरूरी दस्तावेज जले,डीएम ने लिया जायजा,पौडी खेल हास्टल का है मामला

 

 

पौड़ी जिला मुख्यालय के पास जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से बीते रोज खेल विभाग के हॉस्टल के एक कमरे में रखी स्पोर्ट्स सामग्री व जरूरी दस्तावेज जल गए। आग के कारण हॉस्टल के कमरे में रखी सामग्री को हुए नुकसान का जायजा लेने डीएम डॉ. आशीष चौहान ने आज घटना स्थल का निरीक्षण किया और खेल विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। रविवार को मुख्यालय स्थित टेका जंगल में लगी आग खेल विभाग के हॉस्टल तक पहुंच गई जहाँ एक कमरे में रखे बच्चों के खेल सामान जल कर राख हो गये। आग की खबर मिलते ही तत्काल फायर टीम, खेल विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। डीएम ने हॉस्टल का निरीक्षण करते हुए खेल अधिकारी को कमरे में बच्चों की खेल सामग्री व अन्य दस्तावेज जो आग से जलकर राख हुए उसकी रिपोर्ट बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खेल के सामान की जो भी क्षति पहुंची है, उसकी पूरी भरपाई की जायेगी। इस दौरान डीएम ने छात्रावास में रह रहे बच्चों से मुलाकात करते हुए उनको आवश्यक सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और हॉस्टल की सुरक्षा के संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त सामान की शीघ्र भरपाई की जायेगी।

 

 

 

.           https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *