मिशन गंगोत्री, प्रबल दावेदार विजयपाल बोले, उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे, अब जमीनी हकीकत व दावों के बीच अंतर का फैसला जनता करेगी तय

 

 

संतोष साह

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। दावेदार जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जिनमे विभिन्न दलों के दावेदार शामिल हैं।
इन्हीं दावेदारों में एक नाम गंगोत्री क्षेत्र से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का भी है। जिन्हें प्रबलतम दावेदार माना जा रहा है। दो मर्तबा गंगोत्री विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके श्री सजवाण आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हैं। भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदारों में उन्हें भारी माना जा रहा है। इसके पीछे उनकी जमीनी पकड़ व खासा जनाधार उन्हें प्रबलतम दावेदार के रुप मे देख रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता के बीच जाने की तैयारी में दो बार विधायक रह चुके विजयपाल ने न्यूज़ पोस्ट से हुई खास बातचीत में कहा कि वे जनता के बीच अपने पूर्व के कार्यकाल में कराए गए कार्यों को लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपने कार्यों का बखान नहीं किया लेकिन आज जमीनी हकीकत व दावों के अंतर को समझने की जरूरत आन पड़ी है, ऐसे में उपलब्धियों को जनता के सामने रखना भी जरूरी है। श्री सजवाण ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाले अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए है। कार्यकाल में अति महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि जनपद उत्तरकाशी के तहसील डुंडा एवं तहसील भटवाड़ी को ओबीसी का दर्जा,विधानसभा में लगभग ₹10 करोड़ के सिंचाई गूल एवं हौज की स्वीकृति, तांबाखानी टनल निर्माण,झाला में कोल्ड स्टोर,दैवीय आपदा की विषम परिस्थितियों में संपर्क मार्ग बंद होने के कारण विकासखंड भटवाड़ी के अंतर्गत स्थानीय काश्तकारों को सेब एवं आलू का सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीददारी कर किसानों को राहत, मनेरी झील में वाटर स्पोर्ट्स एवं इको टूरिज्म हेतु धनराशि स्वीकृत, गरीब असहाय एवं गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों एवं दुर्घटना में घायल एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समुचित धनराशि स्वीकृत,विधायक निधि में करोड़ों की धनराशि से मंदिर सौंदर्यीकरण, विद्यालयों में फर्नीचर अतिरिक्त कक्ष, संपर्क मार्ग पेयजल एवं विद्युतीकरण के कार्यों की स्वीकृति,गंगोत्री विधानसभा के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत की महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु सामग्री प्रदान,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण ,सत्संग भवन निर्माण एवं मंदिर में रैलिंग का निर्माण व वर्ष 2004 में तिवारी सरकार के दौरान जलविद्युत परियोजनाओं को प्रारंभ कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य।
पूर्व विधायक ने बताया कि सड़कों का निर्माण प्राथमिकता में रख 18.61 करोड़ रुपए की लागत से सुवाखोली अलमस भवान नगुण मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य, 10.11 करोड़ से ज्ञानसू साल्ड ऊपरीकोट मोटर मार्ग डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण,13.60 करोड रुपए से देवीधार फोल्ड धनारी मोटर मार्ग डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण,
7.85 करोड़ से मनेरी जखोल मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण, 1.19 करोड़ से हर्षिल मुखवा मोटर मार्ग प्रथम चरण का निर्माण,3.5 करोड़ से ज्ञानसू साल्ड उपरीकोट मोटर मार्ग में किमी० 12 से किमी० 18 तक डामरीकरण, 1.11 करोड़ की लागत से डुंडा धनारी सेम मुखेम मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 से 10 तक डामरीकरण, 1.45 करोड़ रुपए की लागत से भेला टिपरी सौरा मोटर मार्ग का डामरीकरण, 1.18 करोड़ से मुस्टिकसौड कुरौली मोटर मार्ग का डामरीकरण,2.41 करोड़ से भटवाड़ी पाही द्वारी गोराली जखोल मोटर मार्ग डामरीकरण,36.32 लाख से राज्य योजना के अंतर्गत बड़ेथी-कंवा मोटर मार्ग के किलोमीटर 3 में डामरीकरण, 78.32 लाख से बोंगा भैलूड़ा मोटर मार्ग पर ग्राम भैलूड़ा तक डामरीकरण,34.38 लाख से बंद्राणी मोटर मार्ग डामरीकरण,38.95 लाख से पयारा झाला मोटर मार्ग डामरीकरण, 2 करोड से हर्षिल बगोरी में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण, 17.82 करोड रुपए की लागत से उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग के संकूर्णा वयाली से रायमेर बथेड तक बीएमएसडीबीसी के अंतर्गत 51 किलोमीटर तक डामरीकरण,डुण्डा कुराह तक 3 किमी रोड डुण्डा के अंतर्गत उदालका बैण्ड से भालसी नालागढ़-बिनोली दुखार तक,कमद-अयारका-
बूढ़ाकेदार 5 किमी, मुस्टिकसौड़ से कुरौली तक डामरीकरण एवं प्रतिकर भुगतान,ज्ञानसू-साल्ड-उपरीकोट मोटर मार्ग से स्यानाचट्‌टी यमुनोत्री तक 40 ‘किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान, 1.49 करोड़ रुपए की लागत से दुंगालगांव-चिलमुड़गांव मोटर मार्ग का डामरीकरण,84 लाख रुपए की लागत से इुण्डा मोटर मार्ग का निर्माण,
1 करोड़ रुपए की लागत से नाकुरी-सिंगोट मोटर मार्ग 4 किमी0 का नव निर्माण,1 करोड़ रुपए की लागत से बड़ेथी-कवा मोटर मार्ग 5.86 किमी0 का नव निर्माण, 3 करोड़ रुपए की लागत से जामक से बयाणा मोटर मार्ग नवनिर्माण,दो करोड़ रुपए की लागत से गंगोरी डोडीताल से नाल्‍ड मोटर मार्ग का डामरीकरण, 1 करोड़ रुपए की लागत से किशनपुर लिंक मोटर मार्ग का डामरीकरण, 1.70 करोड़ रुपए की लागत से साल्ड उपरीकोट मोटर मार्ग से ज्ञाणजा गांव तक रोड़ का नव निर्माण,5.16 करोड़ रुपए की लागत से न्यूगांव सारी-श्रीकालखाल मोटर मार्ग पुननिर्माण,3 करोड रुपए की लागत से रनाडी-डुण्डा-माजफ मोटर मार्ग का पुननिर्माण, 1.57 करोड रुपए की लागत से धनारी मोटर मार्ग से पुजारगांव मोटर मार्ग,1.52 करोड रुपए की लागत से पिपली से गवाणा मोटर मार्ग,
40.88 लाख रुपए की लागत से डुण्डा-कुराह मोटर मार्ग,1.32 करोड रुपए की लागत से सौरा- सारी मोटर मार्ग,5.48 करोड़ रुपए की लागत से कमद-अयांरखां -बूढ़ा केदार मोटर मार्ग का निर्माण,3.50 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम रनाड़ी डाण्डागांब-मांज़फ मोटर मार्ग डामरीकरण, 31.30 लाख रुपए की लागत से मुस्टिकसौड़- कुरोली मोटर मार्ग के कुरोली तक मोटर मार्ग का निर्माण,98.48 लाख रुपए की लागत से सौरा-सारी मोटर मार्ग का अवशेष कार्य,1.68 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर बैण्ड से पुराली तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य, 3.90 करोड़ रुपए की लागत से भल्डियाणा लम्बगांव मोटर मार्ग से उडरी मोटर मार्ग, 4.08 करोड़ रुपए की लागत से डुण्डा-धनारी मे पिपली पुजारगांव दड़माली मोटर मार्ग डामरीकरण, 2.65 करोड रुपए की लागत से नाकुरी-सिंगोट से पाब मोटर मार्ग,4.07 करोड रुपए की लागत से गजोली से नौगांव भकोली मोटर मार्ग,2.6 करोड़ रुपए की लागत से भुक्की कुज्जन से तिहार मोटर मार्ग,3.69 करोड़ रुपए की लागत से भेटियारा से लोदाड़ा-दिखोली मोटर मार्ग,
3.60 करोड़ रुपए की लागत से चढ़ेथी रैथल भटवाड़ी वार्सू मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य, 4.30 करोड रुपए की लागत से गंगनानी भंगेली मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य, 1.51करोड़ रुपए की लागत से भुक्की कुज्जन मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य, 1.24 करोड़ रुपए की लागत से चढ़ेथी-रैथल मोटर मार्ग के किमी 3 से किमी 10.40 तक अवशेष भाग पर डामरीकरण कार्य,56.18 लाख रुपए की लागत से सेम-सुखेम मोटर मार्ग से सिंगुणी गांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण, 2.74 करोड रुपए की लागत से ज्ञानसू साल्ड मोटर मार्ग से उपला बस्ती ज्ञानसू तक मोटर मार्ग नवनिर्माण की स्वीकृति,2.16 करोड रुपए की लागत से डुण्डा में देवीधार रनाड़ी दिलसौड़ जोशियाड़ा मोटर मार्ग का सुधार एवं डामरीकरण कार्य,1.38 करोड़ रुपए की लागत से डुण्डा में उदाल्का बेण्ड से भालसीं नालागर विनोली दुखार मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य, 96.58 लाख रुपए की लागत से गंगोरी-उत्तरों मोटर मार्ग के सतह सुधारीकरण का कार्य, 99.72 लाख रुपए की लागत से एनआईएम बैण्ड से इन्द्रावती पुल तक सतह सुधारीकरण का कार्य प्रमुख हैं। मेरा गाँव मेरी सड़क अंतर्गत तिलोथ-मांडों मोटर मार्ग, दिखोली-चौंदियाटगांब मोटर मार्ग,मनेरी से मनेरी गांव तक मोटर मार्ग,कुंसी बरसाली मोटर मार्ग से कुन्सी गांव तक मोटर मार्ग, औगी,धनपुर,भेलुड़ा-मंगलपुर, रनाडी,उदाल्का,बढ़ेथ,
वाणगांव में सड़क निर्माण में करोड़ों की स्वीकृति व निर्माण कराए।
‘पूर्व विधायक ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा कार्य को प्रमुखता से लेते हुए उत्तरकाशी शहर की सुरक्षा हेतु जल विद्युत निगम को 130 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए। बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु सिंचाई विभाग को शासन द्वारा मांडो तिलोथ, गंगोरी, जोशियाड़ा में सुरक्षा कार्यों हेतु s.p.a. के अंतर्गत 98 करोड़ रुपए स्वीकृ, डुंडा के देवीधार जडी डुमका एवं रतूड़ी सेरा‌ बडेथी चुंगी तथा विकासखंड भटवाड़ी के इंद्रावती जोशियाडा एवं भटवाड़ी मुख्यालय एवं गंगोरी में घाट का निर्माण किया। PIU के माध्यम से प्रत्येक विकासखंड को दैवीय आपदा मद से गांव के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों पुलों पेयजल एवं सिंचाई नहरों के मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति के साथ महत्वपूर्ण पुल की स्वीकृति कराई जिनमे
तिलोथ पुल, जोशियाड़ा झूला पुल,डिगीला वैली ब्रिज,गजोली गाड (संगम चट्टी) पुल का नवनिर्माण,उत्तरों झूला पुल पुर्ननिर्माण,अठाली झूला पुल,
सेेकू मोटर पुल,अठाली मोटर पुल,नलूणा झूला पुल,डिडसारी झूला पुल पुनर्निर्माण,साडा झूला पुल पुननिर्माण,संगम चट्टी मोटर मार्ग में कोहरीगाड स्पान स्टील गार्डर पुल, नाकुरी कुंसी बरसाली मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 पर 24 मीटर स्पान सेतु,दिगथौल पंचांणगांव मोटर मार्ग पर पुल निर्माण,भराणगांव में 24 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल निर्माण शामिल हैं।
तकनीकी शिक्षा में भी उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए जिनम बोन इंजीनियरिंग कॉलेज,पट्टी गाजणा में आईटीआई की स्थापना, पिपली धनारी में राजकीय पॉलिटेक्निक,डुंडा में आईटीआई भवन,जोशियाडा उत्तरकाशी में आईटीआई भवन निर्माण शामिल हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई स्कूलों उच्चीकरण व स्कूल भवन निर्माण कराए साथ ही आदर्श व मॉडल स्कूल का दर्जा दिलाया तो वहीं उच्च शिक्षा मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी को कई सौगात दी। स्वास्थ्य सेवाओं में भी उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण कराए गए। स्वास्थ्य भवन,लेजर मशीन, एम्बुलेंस आदि शामिल हैं। सिंचाई अंतर्गत उन्होंने सिरो, नेताला हिटाणु धनारी में सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजना को स्वीकृति दिलाई वहीं पेयजल में कई कार्य किये गए।
पर्यटन के तहत दयारा को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित, नेलांग वैली को पर्यटकों की आवाजाही हेतु खोले जाने का ऐतिहासिक निर्णय,गंगोत्री में भारी व हल्के के वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण शामिल है। राजस्व अंतर्गत जोशियाड़ा व
गाज़णा में उप तहसील की स्थापना के अलावा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,उद्यान,मत्स्य समेत कई अन्य विकास विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं को धरातल पर स्वीकृति प्रदान कराई। पूर्व विधायक ने कहा कि विकास कार्यों और अति आवश्यक महत्वपूर्ण कार्यों को उन्होंने अपने कार्यकाल में प्राथमिकता से कर जनता की आवश्यकता को पूर्ण करने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *