पुरोला में अफीम की खेती की नष्ट, चार भू-स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज

 

तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल, थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत एवं प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुरोला पुलिस, राजस्व विभाग व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर पुरोला क्षेत्रान्तर्गत केवल गांव से करीब 1 कि०मी० पहले भोर बागी छानी स्थित भूमि में छापेमारी कर प्रतिबन्धित अफीम, पोस्त की खेती नष्ट की गई तो वहीं अफीम की पैदावार करने वाले 4 भूस्वामियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/18 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अफीम की खेती के अभियुक्त गण रणवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह
,मनवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह,नारायण सिंह पुत्र सियाराम,
शूरवीर सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम केवल गांव थाना पुरोला, उत्तरकाशी हैं।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत, उ0नि0 निखिल देव चौधरी,देवेन्द्र सिंह पंवार,
हे0का0 अब्बल सिह, प्रवीन परमार, मनमोहन सिंह,कानि0 जबर सिंह, रणवीर सिंह, पूरन तोमर व एस०ओ०जी० टीम तथा राजस्व टीम में धनीराम डंगवाल तहसीलदार बड़कोट व राजस्व उपनिरीक्षक संगीता पंचौला शामिल रही।

 

 

 

 

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *